Top News

*कोविड टीकाकरण की जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के चिकित्सा कर्मी घर-घर घूमें*


■ *ग्रामीणों  की हौसला अफजाई करने उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर शलभ मोहन व पीएम अनीश अंसारी भी बेला पहुंचे*
घनश्याम सिंह
औरैया
कोविड टीकाकरण की जागरूकता के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के चिकित्सा कर्मियों ने घर-घर घूम कर ग्रामीणों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।।
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों के उदासीन रवैये के कारण टीकाकरण की धीमी गति से चिंतित होकर लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के कर्मचारियों ने गाँव की गलियों व घर-घर  घूमें, इसी बीच टीकाकरण की प्रगति की जानकारी लेने व जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मचारियों की हौसला अफजाई करने के लिए डॉ शलभ मोहन उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अनीस अंसारी डीपीएम औरैया भी बेला बस्ती पहुँच गए,  उन्होंने भी लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने एवं टीकाकरण अवश्य करवाने की सलाह दी,
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से प्रेरित होकर बीस लोगों ने टीकाकरण करवाया. इस अवसर पर  डा श्याम नरेश दुबे चीफ फार्मेसिस्ट,  डॉ घनश्याम गुप्ता,धर्मेंद्र सिंह सेंगर फार्मेसिस्ट, श्वेता गुप्ता सी एच ओ, आरती ए एन एम, संजय यादव एवं आशा बहुएं उपस्थित रहीं,जागरूकता अभियान के दौरान समाजसेवी,रमेश दिवाकर,एवं दीपू यादव का सराहनीय योगदान रहा।।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم