*नहीं बंद हुई रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती*
*रुपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान*
*औरैया* बिधूना क्षेत्र के विद्युत उप केंद्र जयपुर शहर के अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षा के चलते इस उपकेंद्र के बहादुरपुर फीडर व पुर्वा रामदास फीडर से जुड़े गांवों में पिछले 1 माह से अधिक समय से रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती की जा रही है, जिससे इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता पूरी तरह हलकान हो रहे हैं। वही नलकूप बंद रहने से किसान फसलों की सिंचाई व खेतों की पलेवा को लेकर परेशान हो रहे हैं।
बिधूना तहसील क्षेत्र के रुपपुर सहार विद्युत उपकेंद्र के अधिकारियों की मनमानी एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रति अपनाए जा रहे उपेक्षा पूर्ण रवैए के चलते पिछले 1 माह से अधिक समय से इस उपकेंद्र के बहादुरपुर फीडर व पुर्वा रामदास फीडर से जुड़े आधा सैकड़ा से अधिक गांवों की रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती की जा रही है जिससे इस भीषण गर्मी में उपभोक्ता बुरी तरह हलकान हो रहे हैं। वही पानी के अभाव में नलकूप बंद रहने से किसानों की मक्का, मूंगफली, गन्ना , मूंग , सब्जी व जायद की फसल सिंचाई के अभाव में सूख कर बर्बाद हो रही है। वही धान की नर्सरी पिछड़ने से धान व खरीफ फसल के उत्पादन में गिरावट आने की भी आशंका पैदा हो रही है। रात्रिकालीन अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों व किसानों द्वारा लगातार शिकायतें किए जाने के बावजूद संबंधित अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। जिससे पीड़ित उपभोक्ताओं में शासन , जिला प्रशासन व विद्युत विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश भड़क रहा है। सुरेंद्र प्रताप दुबे , कल्लू दुबे , जितेंद्र नाथ , प्रहलाद सिंह , श्याम सुन्दर आदि लोगों ने जल्द समस्या का निराकरण ना किए जाने पर इसकी शिकायत प्रदेश के ऊर्जा मंत्री से करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जानकारी के लिए उपखंड अधिकारी बिधूना को कई बार फोन लगाया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know