*पत्नी ने पति के जुल्मों की पुलिस से की शिकायत*
*औरैया* पुर्वा कमल सिंह में पत्नी ने अपने पति पर शराब पीकर उसे व उसके देवर व देवरानी की आए दिन मारपीट करने व मकान में आग लगाने का प्रयास करने पुलिस से शिकायत कर कार्यवाही की गुहार लगाई है। आरोपित पति को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पुर्वा कमल सिंह निवासी निधि पत्नी अर्जुन पाल उर्फ वीरू ने बिधूना कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है, कि उसका पति अर्जुन पाल आए दिन शराब पीकर गाली- गलौज कर उसे व उसके देवर सुरजीत एवं देवरानी मधु पाल के साथ भी मारपीट करता है। बच्चों को भी उठा कर फेंक देता है। इसी के चलते उसके पति अर्जुन पाल ने सोमवार को नशे में धुत होकर उपरोक्त सभी लोगों की मारपीट करने के साथ सिलेंडर निकालकर घर में आग लगाने का प्रयास किया, और जान से मारने की धमकियां दी। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उन लोगों को बचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित अर्जुन पाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाल शशांक राजपूत ने बताया है, कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know