*राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा*
*औरैया।* जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने समर्थकों के साथ बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के पद नेम अपर जिला अधिकारी को सौंपा है। जिसमें उन्होंने जनपद हमीरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद जुलूस निकालते समय राजपूत समाज की एक युवती को नाचने पर विवश करने तथा उसके द्वारा मना करने पर उसे व उसकी चाची को मारपीट करने से युवती की मृत्यु हो जाने पर दबंगों के खिलाफ दबाव बनाने के चलते कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा वीरांगना अवंती बाई लोधी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष रमाकांत राजपूत ने बुधवार को मुख्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के पद नेम अपर जिला अधिकारी रेखा एस चौहान को सौंपा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि पंचायत चुनाव में विजई हुए प्रधान द्वारा जुलूस निकालते हुए रास्ते में में दीपा लोधी एवं उसकी चाची रास्ते में आ गई , जिस पर दबंगों द्वारा दीपा लोधी को जबरन डीजे पर नाचने के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर दीपा एवं उसकी चाची के साथ भद्दी- भद्दी गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जबकि कोविड-19 जैसी महामारी में ऐसी गाइडलाइन नहीं है कि जुलूस निकालते समय जश्न मना सकें, और हमीरपुर के प्रशासन ने इतनी बड़ी घटना होते हुए दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की, यदि पहले से कार्रवाई की होती तो शायद दीपा लोधी की जान बच सकती थी। कहा कि फाउंडेशन मांग करता है कि दीपा लोधी के परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी व 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके साथ ही परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। आगे कहा कि आरोपितों द्वारा एलानिया धमकी दी जाती है कि यदि मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम भुगतने को तैयार रहें। ऐसा अंजाम दिया जाएगा कि जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। उपरोक्त घटना में वहां के एसओ तथा और भी पुलिसकर्मी जो इस घटना में संलिप्त पाये जाएं उन पर कठोर कार्यवाही की जाए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्टी के पदाधिकारी गण विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत , जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुशवाहा , आदेश राजपूत व जानकी राजपूत आदि लोग शामिल रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know