Top News

अछल्दा क्षेत्र में यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर चार महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया।उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में यूकेलिप्टस का पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद चले दोनों पक्षों की चार महिलाओं समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।इसी दौरान वहां पर दोनों पक्षों की महिलाएं व पुरूष भी वहां पहुंच गये और देखते देखते उनमें जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे मोनू कुमार, सोनू, अमरावती, सरस्वती देवी, मुन्नी देवी, सर्वेश कुमार, संतोष देवी व अंकित आदि लोग घायल हो गए।पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अंकित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध शिकायत दर्ज की गई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीती शाम क्षेत्र के गांव नगला नया निवासी रविंद, कुमार यादव यूकेलिप्टस का पेड़ काट रहे थे कि तभी मोनू यादव वहां आए और पेड़ काटने से मना किया जिस पर दोनों पक्षों में विवाद के साथ गाली-गलौज होने लगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم