Top News

बिहडाचल में डॉक्टरों की टीम ने किया जागरूक

*बिहडांचल में डॉक्टरों की टीम ने किया जागरूक*

*मुरादगंज,औरैया।* बिहड़ी क्षेत्र के गाॅव में पहुँची डाक्टरो की टीम बेक्सीनेशन के लिये ग्रामीणों को जागरूक किया।   
  सीएचसी अजीतमल की स्वासथ्य टीम लगातार कोविड-19 महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन से डरे हुए लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। स्वस्थ्य टीम द्वारा गांवो में चैपाल लगाकर बेक्सिनेशन से होने बाले फायदे बताये जा रहे हैं। वही उनको सबसे नजीदीकी केन्द्र पर बेक्सीनेशन लगावाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य टीम ने यमुना के किनारे बसे बिहड़ी क्षेत्र के गाॅव में चैपाल लगाकर लोगों को जागरूक किया।  
गुरूवार कोेे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा0 विमल की स्वास्थ्य टीम ने यमुना पटटी पर बसे बिहड़ी क्षेत्र के ग्राम गौहानी कलाॅ, गौहानी खुर्द, तुम्हरया आदि ग्रामो में प्रधानो के माध्यम से चैपाल का आयोजन कर ग्रामीणो को बेक्सीनेशन के लिये जागरूक किया , तथा गाॅव के नजदीकी गाॅवों में लगे बेक्सीनेशन सेंन्टर पर ही उनको बेक्सीनेशन कराने के लिये प्रेरित किया। डा0 विमल ने ग्रामीणो को बताया कि बेक्सीनेशन कराने से कोई भी हानि नही होती है। लोगो द्वारा गलत अफवाहे फैलाई जा रही हैं। जिनकी लिस्ट तैयार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्याही करते हुये मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। उन्होने बताया कि सबसे पहले तो उनको एवं उनकी टीम को बेक्सीनेशन किया गया था। जिसके चलते वह लोग लगातार मरीजो के बीच रहकर कार्य कर पा रहे हैं, और सबके साथ बैठकर ग्रामीणों को बेक्सीनेशन कराने के लिये प्रेरित कर रहे है। उन्होने उन लोेगो को भी समझाने का कार्य किया जो बेक्सीनेशन की पहली डोज लगवा चुके है , और दूसरी डोज नही लगवा रहे हैं। उन्होने गाॅव के युवाओ को बताया कि अब 18 वर्ष से 44 वर्ष के लोग भी बेक्सीनेसन करवा सकते हैं। जिसके लिये उन्हे अपने मोबाइल से रजिस्ट्रेशन स्वयं करना होगा। जिसके बाद ही वह बेक्सीनेशन करवा सकते हैं। उन्होने बताया कि मेाबाइल न होने के चलते वह जनसेवा केन्द पर जाकर के अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होने युवाओ को गाॅव में लोगों को जागरूक करने के लिये भी प्रेरित किय। डा0 विमल नेे बेक्सीनेशन के अलावा मास्क लगाने और दूरी बनाये रखते हुये कोविड नियमो का पालन कड़ाई से करने की भी बात कही। डा0 विमल ने बताया कि बेक्सीनेशन की दर बढ़ाने के लिये लगातार प्रयास किया जा रहा है। लेागों के अन्दर डर को खत्म किया जा रहा है। जिसमें उन्हे लगातार सफलता मिल रही है , और बेक्सीनेशन के लिये लेागों का उत्साह बढ़ रहा है। ग्रामीण सेन्टरो पर वेक्सीनेशन कराने वालो की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लोगो में धीरे- धीरे बेक्सीनेशन कराने के प्रति रूझान बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم