*दबंगों ने किसान पर किया हमला पीड़ित ने थाना बेला में दिया प्रार्थना पत्र
बेला (औरैया) थाना बेला क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम हरबंशपुर में दबंगों ने किसान पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया,जिससे किसान लहूलुहान हो गया।।
पीड़ित किसान की पत्नी अर्चना ने थाना बेला में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके घर पर किशन लाल पुत्र होरीलाल, अशोक कुमार पुत्र सीताराम,राजेश पुत्र जगदेव आदि ने आकर जातिसूचक गालियां देते हुए मेरे पति शेर सिंह को घर में घुसकर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से पीटा जिससे गंभीर चोट आई, प्रार्थिनी जब अपने पति को बचाने गई तो प्रार्थिनी को भी दबंगों ने लात घूसों से मारा इस पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह ने घायल ग्रामीण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला उपचार हेतु भेजा और आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित को न्याय दिलाया जायेगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know