गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:एनटीपीसी दादरी में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के अवसर पर टाउनशिप परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस की थीम है- ‘‘पारिस्थितिक तंत्र की बहाली’’।कार्यक्रम का शुभारंभ समूह महाप्रबंधक दादरी बी श्रीनिवास राव ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर समूह महाप्रबंधक ने उपस्थित कर्मचारियों को पर्यावरण शपथ ग्रहण करवाई। समूह महाप्रबंधक ने पर्यावरण शपथ के माध्यम से कर्मचारियों का आहवान किया कि वे कार्यक्षेत्र में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में अपना योगदान देंगे। समूह महाप्रबंधक ने आगे कहा कि इस अवसर पर हम अपने सभी क्रियाकलापों से यह दर्शाएं कि हम प्रकृति के साथ एकजुटता से खडे़ हैं और पारिस्थितिकी तंत्र एवं जैव विविधता संरक्षण से पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखने के लिए समर्पित हैं।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ओएंडएम देबाशीष दास ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी के निदेशक प्रचालन का संदेश पढा। इस अवसर पर उपस्थित महाप्रबंधक ऑपरेशन बी के चट्टोपाध्याय, महाप्रबंधक ईधन प्रबंधन के मोहंती महाप्रबंधक टीएस राजीव कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागाध्यक्षों, वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों सहित फोरेस्ट रेंजर आफीसर गौतम बुद्ध नगर अरविंद कुमार मिश्रा ने भी पौधे लगाये।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know