Top News

ककोर मार्ग गांव के सामने दो बाइक में आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया। औरैया के थाना क्षेत्र के ककोर मार्ग पर एक गांव के सामने दो बाइक में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। चीखपुकार सुनकर राहगीर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायल मां-बेटे को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से उन्हें सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना घर मिलते ही कोहराम मच गया। स्वजन दौड़कर घटनास्थल में आएं। दिवंगत के स्वजन उसकी लाश से लिपटकर रोने लगे।थाना क्षेत्र के गांव पुर्वा बले निवासी कौशल किशोर पुत्र खुशीलाल बाइक से ककोर किसी काम से जा रहा था। तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिंड़ंत हो गई।विपरीत दिशा में आ रही बाइक को दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चमरऊआ निवासी शिवम कुमार चला रहा था। वह अपनी मां उर्मिला देवी को लेकर फफूंद की तरफ आ रहा था। दखलीपुर गांव के सामने दोनों हादसे का शिकार हो गए। इसमें मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पहले बाइक सवार कौशल की मौके पर मौत हो गई।

मृतक कौशल कुमार के 18 माह की एक पुत्री माही है। पुलिस का कहना है कि सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। स्वजन को हादसे की जानकारी दी गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने