उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। उत्तर प्रदेश में औरैया के फफूंद क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी करने व कपड़े फाड़ने के मामले में पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव नगला पाठक निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह गुरुवार की शाम शौच करने जा रही थी तभी गांव निवासी पूर्व प्रधान आशुतोष मिश्रा ने उसे पकड़ लिया और गलत हरकतें करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला ने अपनी जान माल की खतरा बताते हुए पूर्व प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेज दिया है। महिला ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी पूर्व प्रधान उसके साथ अश्लील हरकतें कर चुके है लेकिन लोकलाज के कारण वह चुप रही।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know