औरैया *पत्रकार की दुःखद मृत्यु पर औरैया पुलिस द्वारा आर्थिक सहायता * वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के दौरान हमारे पत्रकार बन्धु राम नरेश तिवारी जी निवासी उमरसाना थाना दिबियापुर जनपद औरैया जो दैनिक लोक भारती ककोर मुख्यालय के संवाददाता थे। कोविड संक्रमण से संक्रमित हो गये थे तथा उपचार के दौरान उनकी दुःखद मृत्यु हो गई थी। आज दिनांक-02.06.2021 को पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देशानुसार औरैया पुलिस परिवार की तरफ से क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह द्वारा उनके घर उमरसाना जाकर उनके परिवारीजनो के सहयोग हेतु राशि ₹ 51,000 की आर्थिक मदद कर औरैया पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद करने का भरोसा दिया गया।
पत्रकार की दुखद मृत्यु पर औरैया पुलिस द्वारा आर्थिक सहायता
बल्लू शर्मा
0
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know