*जल निकास के अभाव में हल्की सी बारिश में याकूबपुर में हो जाता है भीषण जलभराव*


■ *गुरुवार को हुई हल्की बारिश में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर हुआ जलभराव,सड़कों,गलियों व दुकानों में भरा पानी*
घनश्याम सिंह
औरैया
संबंधित अधिकारियों की घोर अनदेखी के चलते कस्बा याकूबपुर में बरसों से जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है विगत दिवस हुई हल्की सी बारिश में कस्बे के विभिन्न स्थानों पर भीषण जलभराव हो गया और कई दुकानों में पानी भर गया जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ।।

निकटवर्ती कस्बा याकूबपुर में  जलनिकास नाला साफ न होने से याकूबपुर कस्बे की  सड़कों,गलियों व दुकानों में बारिश का पानी भर गया,जिससे दुकानों में हुए जलभराव से व्यापारियों का  बहुत नुकसान हो गया,
याकूबपुर कस्बे के जलनिकास नालों की वर्षों से सफाई न होने के कारण पहली बारिश में जल निकास नाले उफान आने लगे  और  सड़कों गलियों तथा दुकानों में  पानी भर गया, मशीनरी विक्रेता स्वदेश कुमार की दूकान में पानी भरने के करण काफी नुकसान हो गया, स्वदेश कुमार गुप्ता ने बताया कि लोहे के पुर्जे भीगने से  जंग लग जाने का  सबसे बड़ा खतरा होता है, उन्हें दुकान में भरा पानी निकालने के लिए इंजन चलाना पड़ा तब बड़ी मुश्किल से दुकान का पानी निकल सका,पीड़ित दुकानदार ने बताया यदि नाला की सफाई न की गई तो  मेरी दुकान में हमेशा पानी  भरता रहेगा, गुरुवार को हुई हल्की बारिश से  कस्बे के  मंडी रोड तिराहे व  सहायल रोड,निवाजपुर मोड़ व गांव के अंदर  कई जगह  भीषण जलभराव हो गया, ग्राम भारा पुरवा में भी कई जगह घुटनों से ऊपर जलभराव हो गया,कस्बावासी सुनील कुमार गुप्ता,प्रो.जगदीश राजपूत,रणवीर सिंह,हरवंश सिंह राठौर,पूर्व जिलापंचायत सदस्य नीलम राजपूत,आशुतोष मिश्रा,आशीष मिश्रा,शिवकुमार वर्मा,बालकराम वर्मा,सिंह साहब,राजा राणा
श्याम सिंह वर्मा,रामऔतार वर्मा,अनिल राजपूत,विवेक कुमार,डॉ एपी सिंह,राजेश राजपूत,प्रेमनारायण यादव,मेघनाथ सिंह राजपूत,छुन्नू राजपूत,संदीप यादव,आशीष यादव, आदि ने कहा कि सरकार  द्वारा साफ सफाई के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं इसके बावजूद नालों की सफाई नहीं होने के कारण जनता व दुकानदार लोग परेशान हैं, नालों में  इतनी गंदगी भरी हुई है कि भीषण बदबू निकलती है, कोई सुनने वाला नहीं है  आज हल्की से बारिश हुई  तो स्वच्छता अभियान की पोल खुल कर सामने आ गई,कस्बा वासियों ने तत्काल नाला सफाई की मांग की।।
फ़ोटो 02

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم