Top News

भारतीय किसान यूनियन ने चलाया सदस्यता अभियान*

*भारतीय किसान यूनियन  ने चलाया सदस्यता अभियान*

 *भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत के* *तत्वाधान में क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया गया*

*दिबियापुर,औरैया।* भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के जिला अध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत क्षेत्र में चलाया सदस्यता  अभियान जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण की , और उनको अवगत करवाया गया कि भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति  के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक महीने 5 सदस्य को जोड़कर संगठन को ऊंचा उठाने का कार्य करें, ऐसा करने से सबसे बड़ा संगठन हो जाएगा। प्रत्येक पदाधिकारी को संगठन की तरफ ध्यान देना होगा। जिलाध्यक्ष विपिन कुमार राजपूत ने कहा है कि जो कार्यकर्ता अच्छा कार्य करेगा संगठन ऊंचे स्तर पर पदाधिकारी बनाएगा। किसान यूनियन लोक शक्ति के जिलाध्यक्ष के तत्वाधान में जो भी सदस्य बनाए गयै हैं उनको तत्काल मनोनयन पत्र से सम्मानित किया गया। सदस्यता ग्रहण करने में जिला महासचिव बाबा मनीष द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष बिधूना प्रमोद कुमार को नियुक्त पत्र दिया गया। जिसमें पंचायत प्रधान बृजेश शाक्य , सोनू शाक्य , ब्लॉक उपाध्यक्ष देवेश तिवारी, सतीश , प्रह्लाद , रामनाथ व रामवली , पंचम सिंह एवं आलोक  आदि लोगों को सदस्यता  दिलवाई गई।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم