*पुलिस ने ऑटो सहित चोर को दबोचा*
*सहायल,औरैया।* सहायल थाना के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह व उपनिरीक्षक उदय पाल ने शिवगंज व सबलपुर तिराहे पर कल शाम चेकिंग के दौरान चोरी के ऑटो के सहित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही थाना अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह , उपनिरीक्षक उदय प्रकाश शिवगंज सबलपुर तिराहे के बीच शुक्रवार की शाम चेकिंग कर रहे थे। तभी सौथरा की तरफ से आ रहे ऑटो को चेकिंग के लिये रोका, तो ऑटो चालक ने ऑटो को भगाने का प्रयास किया। जिसको पीछा कर पकड़ा लिया गया। वही जब ऑटो चालक के गाड़ी के कागज मांगे, तो उसके पास कागज नही निकले। थाने लाकर ऑटो चालक से पूछताछ की गयी। जिस पर ऑटो चालक गौरी शंकर उर्फ वकील पुत्र सुदामा निवासी सींगपूर्वा माना थाना सहायल ने बताया कि मैंने कौशांबी जिला गाजियाबाद से एक माह पहले ऑटो चुराया था। जिसको हम सहायल दिबियापुर के बीच कभी कभी चलाते थे। वही पुलिस ने बताया कि ऑटो स्वामी द्वारा थाना कौशांबी जिला गाजियाबाद में चोरी होने का मुकदमा भी पंजीकृत कराया गया था। वही ऑटो चोर को सहायल पुलिस ने जेल भेज दिया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know