Top News

बी श्रीनिवास राव ने एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।

उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर।दादरी एनटीपीसी  बी श्रीनिवास राव ने 4 जून, 2021 को एनटीपीसी दादरी के समूह महाप्रबंधक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया । इससे पूर्व श्री राव एनटीपीसी मौदा में महाप्रबंधक ओएंडएम के पद पर कार्यरत थे।श्री राव ने वर्ष 1986 में आंध्र विश्वविद्यालय, विशाखापट्टनम से बीई मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के उपरांत वर्ष 1987 में एक्जीक्यूटिव ट्रेनी के रुप में एनटीपीसी ज्वाइन की। श्री राव ने एनटीपीसी में अपने अनुभवी कार्यकाल के दौरान एनटीपीसी के रामागुंडम, सिम्हाद्रि, कोरबा, लारा, बाढ़ और पटना कार्यालय में विभिन्न पदों पर कार्य कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم