उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन
औरैया:वैश्विक महामारी में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार ने विदेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब विदेश यात्रा की राह आसान हो गई है। पढ़ाई या कमाई के लिए दूसरे देश जाने वाले यात्रियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए अब 84 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवा सकते हैं। इसलिए 50 शैय्या जिला चिकित्सालय में अंतराष्ट्रीय यात्री टीकाकरण बूथ बनाया गया है। कोरोना संक्रमण ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित किया। स्वास्थ्य के साथ ही लोगों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। लॉकडाउन लगने के साथ दूसरे राज्य तथा विदेश पढ़ाई व कमाई करने गए लोग अपने घर वापस आ गए थे। अब संक्रमण की रफ्तार की काफी हद तक धीमी हो गई है। अनलॉक होने के बाद लोगों का आवागमन भी शुरू हो गया है इससे कमाई या पढ़ाई के लिए विदेश जाने वालों की भी राह आसान हो गई है। लेकिन विदेश जाने के लिए टीकाकरण अनिवार्य है। कोरोना टीकाकरण की पहली डोज के बाद दूसरी डोज के लिए 84 दिन की समय सीमा निर्धारित है। ऐसे में विदेश यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा था।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए 84 दिन की बाध्यता खत्म कर दी है। कोवैक्सीन की पहली डोज लगने के 28 दिन बाद ही दूसरी डोज लगवाई जा सकती है। इसके लिए 50 शैय्या जिला चिकित्सालय में स्पेशल बूथ चलाया जा रहा है।
दूसरी डोज के लिए पासपोर्ट अनिवार्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार ने बताया कि सिर्फ विदेश यात्रियों को ही यह सुविधा दी जा रही है। ऐसे लोगों को दूसरी डोज के लिए अपने साथ पासपोर्ट लाना अनिवार्य है। पासपोर्ट में दर्ज विदेश यात्रा की तिथि को पोर्टल में डालकर सत्यापित किया जाएगा। इनको मिलेगी सुविधा
स्टूडेंट जो विदेश पढ़ने जा रहे हों।
विदेश में नौकरी करने जा रहे लोग।
ओलंपिक गेम्स में शामिल होने जा रहे एथलीट, स्पोर्ट्स पर्सन, साथ में जाने वाला स्टाफ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know