Top News

*18 वर्ष से सफेद हाथी साबित हो रही है बेला की पेयजल टंकी*


■ *पूरी ग्राम पंचायत में पाइप बिछे नहीं टोंटी लगी नहीं फिर भी ग्राम पंचायत को हैंड ओवर कर दी गई पेयजल टंकी, कागजों में धड़ल्ले से हो रही है पेयजल आपूर्ति पर जनता को नहीं नसीब हुआ दो बूंद पानी*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
औरैया
जनपद के बेला कस्बे के मंडी-बर्रु रोड पर बनी पानी की टंकी 18 वर्ष से सफेद हाथी साबित हो रही है, यहां यहां के लोगों का पेयजल टंकी के पानी से गला तर करने का सपना अधूरा रह गया है, यह बेला की पेयजल टंकी कस्बा वासियों की प्यास कब बुझा पाएगी  कि नहीं बुझा पाएगी यह एक पहेली बना हुआ है, कस्बा वासियों ने बताया की बेला के प्रमुख समाज सेवी  गोपाल सिंह चौहान के सतत प्रयास करीब 20 वर्ष पूर्व  पेयजल टंकी का निर्माण कराया गया था  किंतु  निर्माण के समय  घटिया सामग्री के प्रयोग  तथा  अन्य गड़बड़ व्यवस्थाओं के चलते पेयजल टंकी ने शुरुआत से ही  पानी नहीं  सप्लाई किया, कस्बा वासियों ने  दर्जनों बार विभागीय अधिकारियों से शिकायतें की पर  कोरी खानापूर्ति के अलावा कुछ नहीं हुआ,  कस्बा वासियों ने बताया  की शिकायतें करने के बाद  एक दो बार  विभागीय कर्मचारियों ने पानी की टंकी चालू की  किंतु  टूटे  पाइप अधूरी टोटियों से  घरों तक पानी नहीं पहुंच पाया  अलबत्ता टंकी का पानी  दिखावे के लिए  सड़कों पर जरूर फैल गया, ग्राम वासियों   द्वारा बताया गया कि काफी शिकायतों के बाद बीच में मात्र चार दिन टंकी चली,पर हर घर पानी नहीं पंहुचा,  2 महीने पहले  जब कार्य प्रारंभ हुआ कुछ पाइप लाइन बिछाई गई इसके बाद में ठेकेदार की लापरवाही से कार्य बंद कर दिया गया तब से लेकर आज तक कोई भी कार्य नहीं प्रारंभ हुआ कई बार इसकी शिकायत ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से की कोई सुनवाई नहीं3 हुई  कस्बा वासियों ने बताया  की पेयजल टंकी  सफेद साबित हो रही है  कस्बा वासियों को  पीने का पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है  क्षेत्र में  पर्याप्त हैंड पाइप ही नहीं है  लेकिन  शिकायतों के बावजूद  कोई सुनने वाला नहीं है,जहां इस भयंकर गर्मी  में लोग टंकी का पानी  पीने के लिए तरस रहे हैं वहीं विभागीय अधिकारी आंखों पर पट्टी बांधे कानों में उंगली डाले बैठे हैं, कस्बा वासी प्रभात गुप्ता अनिल, विवेक कुमार, करण सिंह यादव, रामबाबू समाजसेवी संजीव शुक्ला आदि ने विभागीय अधिकारियों व जिलाधिकारी से बेला की सफेद हाथी बनी पेयजल टंकी की गड़बड़ियां दूर करा कर इसमें हुए  भारी भ्रष्टाचार की जांच व कार्रवाई कराने तथा टंकी से तत्काल पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।।
फ़ोटो

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم