Top News

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 200 वृक्ष ग्राम सभा की जमीन में वृक्षारोपण कराया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर    गौतम बुद्ध नगर:-  5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन मोदी अगेन पीएम संबंध डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राम गोपाल काका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैप्टन एसके द्विवेदी पूर्व आईएएस अधिकारी के तत्वाधान में यज्ञ एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम का आयोजन जनपद बुलंदशहर के ग्राम वीर खेड़ा इस्माइलपुर सिकंदराबाद में कराया गया कार्यक्रम के आयोजक प्रोफेसर डॉक्टर विनोद नागर ने यज्ञ का दीप प्रज्वलित कर हवन कुंड में आहुति लगाएं तथा सभी ग्राम वासियों ने इस महायज्ञ में पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए जड़ी बूटियों से तथा शुद्ध गाय के देसी घी से चलित महायज्ञ में आहुति प्रदान की ग्राम वीर खेड़ा के जागरूक युवा तथा ग्राम प्रधान ने यज्ञ में भाग  लिया ग्राम सभा की जमीन में पीपल के 50 वृक्ष लगाए गए गूलर के 20 वृक्ष और नीम के 130 पौधे कुल 200 वृक्ष ग्राम सभा की जमीन में वृक्षारोपण कराया गया गांव के चारों तरफ चलित महायज्ञ में आहुति लगाते हुए ग्रामवासी हवन कुंड के साथ चलें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन प्रातः 8:00 बजे शुरू होकर दोपहर 2:00 बजे समापन हुआ इस्माइलपुर में भी 200 वृक्ष लगाए गए इस्माइलपुर के ग्राम प्रधान ने चलित महायज्ञ में आहुति दी और ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों की सराहना करते हुए वृक्षारोपण के लिए संकल्प लिया मिशन मोदी अगेन पीएम के बैनर पर जो चेतावनी लिखी हुई थी चेतावनी की सराहना करते हुए कहां की बैनर पर सही बात लिखी है जब पानी हो तभी वृक्ष लगाएं यदि आप वृक्ष की देखभाल नहीं कर पाएंगे तो वृक्ष नष्ट हो जाएंगे वृक्षों से ही प्रकृति है हमें प्रकृति की देखरेख अपनी जिम्मेदारी से करनी चाहिए प्रोफेसर विनोद नागर ने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए हर घर में पर्यावरण शुद्धि के लिए हवन जरूरी है हवन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ कर्म बताते हुए प्रोफेसर नागर ने कहां की जिन घरों में हवन नहीं होते हैं वह घर श्मशान घाट के बराबर होते हैं आज गिरते नैतिकता के पतन तथा पर्यावरण प्रदूषण को लेकर विश्व संकट में है संपूर्ण विश्व में वनों की कटाई अदा धुंध की जा रही है जिससे वायुमंडल में ऑक्सीजन की कमी हुई है ऑक्सीजन की कमी तथा वातावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है प्रोफेसर नागर ने कहा कि मां की ममता पेड़ का दान दोनों करते जन कल्याण एक वृक्ष सौ पुत्र समान तभी बनेगा मेरा देश महान प्रोफेसर नागर ने कहा कि हमें आज पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए जागरूक होना पड़ेगा वृक्ष लगाना ही नहीं बल्कि वृक्ष का पालन पोषण करना अत्यंत आवश्यक है मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राम गोपाल काका ने संपूर्ण विश्व में आवाहन किया है कि 5 जून 2021 को विश्व पर्यावरण दिवस को हम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे आज संपूर्ण विश्व राष्ट्रीय अध्यक्ष  राम गोपाल काका राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व आईएएस कैप्टन द्विवेदी  के आवाहन पर वृक्षारोपण कर रहा है यज में सम्मिलित हुए सभी ग्रामीणों ने मिशन मोदी अगेन पीएम की सराहना करते हुए संबंध डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे ही यज्ञ और वृक्षारोपण होते रहने चाहिए इस अवसर पर सभी ग्रामीणों ने भाग लिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने