उत्तर प्रदेश न्यूज21
अजीतमल(औरैया)। कोरोना काल में कार्यों की हकीकत परखने के लिए अपर मुख्य सचिव (नोडल अधिकारी) हेमंत राव अजीतमल तहसील के बाबरपुर नगर पंचायत के दो वार्डों का निरीक्षण किया। बरसते पानी में पहुंचे सचिव को कई जगह गंदगी और नालियां बजबजाती मिली। इस पर नाराजगी जाहिर कर तत्काल सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद निगरानी समिति के कार्यों की हकीकत जांची। स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंच कर टीकाकरण और जांच के बारे में डॉक्टरों व स्टाफ से जानकारी ली।बाबरपुर पहुंचे अपर मुख्य सचिव हेमंत राव सबसे पहले सरकारी राशन दुकान पहुंचे। यहां पर उन्होंने कोविड नियमों का पालन कर राशन देने के निर्देश दिए। इसके बाद वह शास्त्रत्त्ीनगर और लक्ष्मीनगर वार्ड पहुंचे।
यहां पर कई परिवार के लोगों से निगरानी समिति के कार्यों की समीक्षा की। मौजूद अफसरों से अब तक हुई मौत व बीमार लोगों के बारे में जानकारी की। सचिव ने वार्ड में गंदगी देख ईओ को तत्काल साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सैनिटाइजेशन और जांच को बढ़ाने की बात कही।
सेंट्रल बैंक में भीड़ होने पर नाराजगी जाहिर की। बैंक अधिकारियों को कोविड नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। यहां से वह सीधे अजीतमल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अस्पताल में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विमल से प्रसूता का कोविड टेस्ट के बाद ही प्रसव कराने एवं 102 एंबुलेंस द्वारा प्रसूता को ले आने एवं घर तक छोड़ने की जानकारी ली। इसके साथ ही प्रतिदिन होने वाले टीकाकरण तथा इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डीएम सुनील कुमार वर्मा, सीडीओ आशोक बाबू मिश्रा, एसडीएम विजेता, तहसीलदार संध्या शर्मा, बीडीओ अश्वनी सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मदन लाल पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know