Top News

दिबियापुर के स्टेशन रोड भगवतीगंज में चूड़ी की दूकान में लगी भीषण आग,धुआ निकलता देख मुहल्ला वालो ने समरसेविल चलाकर पाया काबू

उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुरऔरैया: कस्बा के स्टेशन रोड पर मुन्ना बैंगिल स्टोर के नाम से थी।स्टेशन रोड भगवती गंज चूडी की दुकान मे अचानक आग लग जाने से दुकान मे भरा लाखो रूपये का सामान जल कर राख हो गया  मौहल्ले के लोगो ने समर सेविल पम्प चला कर आग पर काबू पाया ।

स्टेशन रोड पर एक  किराये की दुकान मे मुन्ना चूडी वाले के नाम से दुकान थी सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गयी,आग लगने से दुकान से धुआ निकलता देख मुहल्ला वालो ने दुकानदार को सूचना दी और समरसेविल पम्प चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया।दुकानदार शानू ने बताया कि दुकान मे अचानक हमारे जाने के बाद आग लग गई।जिससे दुकान मे रखा लगभग 4 लाख रुपये का सामान जल कर राख हो गया।मेरी दुकान से ही परिवार का भरण पोषण होता था विगत चार दिन पहले ही हमारे पिता मुन्ना की मौत हुई थी।नगर के व्यापारियों ने पीडित दुकानदार की स्थिति को देखते हुए जिले के उच्चाधिकारियों से मुआवजा दिलाये जाने की मांग की है।





Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने