Top News

डकैती की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय गिरोह के छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

उत्तर प्रदेश न्यूज21

पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र से डकैती की योजना बना रहे अंतर्जनपदीय गिरोह के छह बदमाशों को गुरुवार तड़के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस औरैया में कचहरी रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी बीच स्वाट टीम प्रभारी सतेन्द्र सिंह को सूचना मिली कि मधुपुर रोड स्थित बरमूपुर पौधशाला के पास कुछ बदमाश डकैती जैसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में हैं। इस पर सदर पुलिस और स्वाट टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और वहां खड़ी कार व बाइक सवार छह बदमाशों कानपुर देहात निवासी लाखन, धरम सिंह,छुदुआ उर्फ शफी ,हमीरपुर निवासी रूप सिंह व उत्तम तिवारी एवं फतेहपुर निवासी राहुल कुमार को डकैती की योजना बनाते समय तड़के करीब तीन बजे गिरफ्तार कर लिया।

उनके कब्जे से कई नाजायज असलहे, सरिया,‌ टार्च व वाहन बरामद हुए।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे लोग विभिन्न मुकदमों में जमानत पर हैं। अपने खर्चे पूरे करने के लिए मधुपुर गांव के एक घर में डकैती की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाशों पर कई जिलों में लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर आदि के‌ कई मामले दर्ज हैं, गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने