Top News

अजीतमल में भीड़ को एसपी ने प्रत्याशियों समर्थकों समेत खदेडा,कार्रवाई के डर से समर्थक झाड़ियों में जाकर छिपे

उत्तर प्रदेश न्यूज21
अजीतमल। रविवार को जनता इंटर कॉलेज अजीतमल का डीएम सुनील वर्मा और एसपी अपर्णा गौतम ने निरीक्षण किया। परिसर के अंदर व बाहर काफी भीड़ देख उन्होंने सीओ प्रदीप व कोतवाली प्रभारी राजदेव प्रजापति को भीड़ हटाने के निर्देश दिए। भीड़ के न हटने पर एसपी ने प्रत्याशियों के समर्थकों को खदेड़ दिया। कार्रवाई के डर से समर्थक झाड़ियों में जाकर छिप गए।
शासन के सख्त निर्देश हैं कि कोई भी प्रत्याशी जीत हासिल करने के बाद जुलूस नहीं निकालेगा। इसके बाद भी मतगणना स्थल पर समर्थकों की भीड़ फूल मालाओं के साथ नजर आई। वहीं मतगणना स्थल के बाहर कई फूल माला बेचने वालों की दुकानें लगी थी। डीएम और एसपी ने सभी को खदेड़ कर दुकानें हटवा दीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم