PM Kisan: किसानों के खाते में आएंगे 4,000 रुपये! बस करना होगा ये काम, फटाफट चेक करें डिटेल
PM Kisan: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले हर हाल में करा लें. इससे फायदा यह होगा कि इस साल की दोनों किस्त आपके खाते में आ जाएंगी.
उत्तरप्रदेश न्यूज़ 21 संवाददाता नई दिल्ली. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi scheme) के तहत अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है तो 30 जून से पहले हर हाल में करा लें. इससे फायदा यह होगा कि इस साल की दोनों किस्त आपके खाते में आ जाएंगी. पीएम किसान (PM Kisan) सम्मान निधि के नियमों के मुताबिक अगर आप जून में आवेदन कर देते हैं और आपका यह आवेदन अप्रूव्ड हो जाता है तो जून या जुलाई में आपको 2000 रुपये मिल जाएंगे. इसके बाद अगस्त में भी 2000 रुपये की किस्त आपके बैंक अकाउंट में आ जाएगी. अभी देश के 11 करोड़ से अधिक लोगों को पीएम किसान की अप्रैल-जुलाई वाली किस्त का इंतजार है.
देने होंगे ये डाक्यूमेंट्स
किस्त पाने के लिए आपके पास बैंक अकाउंट नंबर होना जरूरी है. आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना जरूरी है. इस योजना के तहत किसानों को 2000 रुपये की किस्त को लेकर कई बदलाव हुए. जब पहली किस्त दी गई तो उस समय आधार नंबर जरूरी नहीं था, दूसरी किस्त से आधार नंबर अनिवार्य कर दिया गया. हालांकि असम, मेघालय, जम्मू और कश्मीर को इससे छूट दी गई है.
अपने डॉक्यूमेंट्स आप वेबसाइट pmkisan.gov.in पर अपलोड कर सकते हैं. आप Farmer Corner के विकल्प पर जाएं और अगर आधार कार्ड को जोड़ना है तो इसके लिए Edit Aadhaar Detail के ऑप्शन को क्लिक कर अपडेट कर सकते हैं.
लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा.
2. इसके होमपेज पर आपको Farmers Corner का ऑप्शन दिखाई देगा.
3. Farmers Corner सेक्शन के भीतर आपको Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.
4. फिर आपको ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करना होगा.
5. इसके बाद अपको Get Report पर क्लिक करना होगा. इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं.
हर साल की पहली किस्त 1 अप्रैल को आती है
पीएम किसान स्कीम के तहत हर साल मोदी सरकार किसानों को 6000 रुपये 2000-2000 की तीन किस्तों में देती है. इसके तहत हर साल की पहली किस्त एक अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त एक अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त एक दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है.

एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know