Top News

*अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा एडवोकेट ने बिधूना तृतीय की सपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशी गोमती देवी के लिए मांगे वोट*


■ *समाजवादी पार्टी प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित --सुशील कुमार एडवोकेट जिला अध्यक्ष अधिवक्ता महा सभा समाजवादी पार्टी औरैया*
■ *सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के लोगों का समर्थन मिल रहा युवा समाजसेवी अम्बुज सिंह उर्फ मोनू*
घनश्याम सिंह
औरैया
जनपद के जिला पंचायत बिधूना तृतीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गोमती देवी के समर्थन में अधिवक्ता महासभा समाजवादी पार्टी औरैया के जिला अध्यक्ष ने साथियों सहित क्षेत्र के दर्जन भर ग्रामों का तूफानी दौरा कर वोट मांगे।।
सक्रिय युवा सपा नेता सुशील कुमार एडवोकेट जिला अध्यक्ष अधिवक्ता महासभा समाजवादी पार्टी औरैया ने  
जनपद के जिला पंचायत बिधूना तृतीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गोमती देवी के समर्थन में अलग-अलग टोली में करीब एक दर्जन साथियों सहित क्षेत्र के दर्जन भर ग्रामों का तूफानी दौरा कर वोट मांगे,
         इस मौके पर सपा नेता व एडवोकेट सुशील कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने प्रदेश का बिना भेदभाव वास्तविक विकास कराया,उन्होंने कहा कि सपा जमीन से जुड़े,गरीब,मजदूर,जवानों, नौजवानों के हित की बात करती है,उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आप सब लोग जिला पंचायत बिधूना तृतीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गोमती देवी सहित सभी सपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताएं,
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी गोमती देवी के पुत्र एवं युवा समाजसेवी अंबुज सिंह उर्फ मोनू ने बताया कि उन्हें सभी धर्मों एवं सभी वर्गों के लोगों का समर्थन मिल रहा है,युवा समाजसेवी अंबुज सिंह उर्फ मोनू ने क्षेत्रीय 
मतदाताओं से अपील की वे कलम दवात चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर उनकी माता को जिताएं,इस मौके पर सपा कार्यकर्ता अतुल,अंकित,अन्ना यादव,गोकुल आदि उपस्थित थे।।
फ़ोटो: 01

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم