Top News

*पुलिस व पीएसी ने गांव गांव फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का आभास कराया*

 
■ *पंचायत चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी पर दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा--थानाध्यक्ष पप्पू सिंह*

घनश्याम सिंह
औरैया
 शांतिपूर्ण त्रिस्तरीय चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस ने पीएसी बल के साथ मिलकर बेला थाना क्षेत्र में गांव गांव फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का एहसास दिलाया और अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने का संदेश दिया।।
     पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत बेला थाना पुलिस ने पीएसी बल के साथ क्षेत्र के बेला,सिहुरा,महू, कैथावा आदि  ग्रामों का दौरा किया इस मौके पर पुलिस ने मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने  का आवाहन किया,इस मोके पर थाना पुलिस ने मतदाताओं से अपील की,कहा वे पंचायत चुनाव में निर्भय होकर मतदान करें, दौरान जनपद में पूर्णतया कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त रखा जाएगा, किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू सिंह,उपनिरीक्षक पान सिंह, राम खिलाडी विनोद कुमार, प्रकाश सिंह,राममिलन,संजीव कुमार आदि ने मतदाताओं को कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की, इस मौके पर थानाध्यक्ष पप्पू  ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ीकरने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, उन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, उन्होंने  जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान आदि प्रत्याशियों को सचेत किया कि वे मतदाताओं को किस प्रकार का प्रलोभन न दें न वोट के लालच में किसी प्रकार के मादक पदार्थ वितरित करें, उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने कार्रवाई की जाएगीg.।।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने