Top News

गर्भवती का खास ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता - मुख्य चिकित्सा अधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21
●कोरोना काल में भी गर्भवती के लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर चालू रहेगी ओपीडी
इटावा:जनपद में  कोरोना संक्रमण तेजी से पाँव पसार रहा है | इन परिस्थितियों में गर्भवती  की विशेष देखरेख बहुत ही जरूरी  है |  इसीलिए जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में गर्भवती  की जांच और ओपीडी बाधित नहीं होगी। गर्भवती  की जांच व ओपीडी चालू रहेगी। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एनएस तोमर ने दी। 
सीएमओ का कहना है कि जनपद की हर एक गर्भवती की देखभाल करना हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला महिला अस्पताल में उनके लिए ओपीडी बंद नहीं की गई है।  इस समय गर्भवती  अस्पताल आएं तो विशेष ध्यान रखें, मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।जिला महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक जाटव ने बताया - हम लोग अस्पताल में भरसक प्रयास करते हैं कि गर्भवती को किसी भी तरह की कोई परेशानी न  हो। उन्होंने बताया कोरोना के मामले  बढ़ने के साथ-साथ गर्भवती  में कहीं न  कहीं मानसिक तनाव  बढ़ रहा है , इसका कारण है करोना का भय। मानसिक स्थिति सभी गर्भवती  मजबूत रखें, व्यायाम और प्राणायाम करें।
डॉ जाटव ने बताया - गर्भवती   कोरोना को हराने के लिए प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं,  गर्भावस्था के दौरान समय-समय पर कई तरह के हारमोंस में बदलाव होते हैं।  इस कारण कभी-कभी खानपान बाधित होता है तो कभी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।  इस समय संक्रमण होने की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए गर्भवती  को समय-समय पर चिकित्सकों की सलाह लेते रहना चाहिए,  आहार में कार्बोहाइड्रेट ,प्रोटीन ,विटामिन खनिज तत्व युक्त पौष्टिक भोजन ग्रहण करना चाहिए । यदि सर्दी-जुकाम व  बुखार जैसे लक्षण दिखें  तो बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई दवा न  लें। डॉक्टर जाटव ने बताया थोड़ी सी सावधानी से गर्भवती स्वस्थ व सुरक्षित रह सकती हैं।डिप्रेशन से दूर रहने  के लिए गर्भवती  कुछ उपाय करें।घर या कार्यस्थल पर कुछ देर शांत कुर्सी पर बैठें,  आंखों को बंद करें - पैरों को जमीन पर रखकर खुद को जमीन से जुड़े रहने का आभास करें। को ढीला छोड़ें, सिर को पीछे कर आसमान की ओर देखें | इससे डिप्रेशन दूर करने में मदद मिलेगी।
●सकारात्मक साहित्य की पुस्तकें व कहानियां पढ़ने में समय व्यतीत करें।
●दोस्तों और परिजनों से बातें करें मनपसंद संगीत सुनें।
भरपूर पानी पिए ,संतुलित भोजन करें। 
हरी सब्जी मौसमी फल का आहार में समायोजन करें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने