Top News

आधार कार्ड लेकर निकटतम केंद्र पर पहुंच लगवाएं टीका

उत्तर प्रदेश न्यूज21

●लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों में होगा टीकाकरण

औरैया:वीकेंड लॉकडाउन के बावजूद निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। जबकि रविवार को टीकाकरण नहीं होगा। 45 साल के ऊपर सभी पात्र लोग निकटतम केंद्र पर आधार कार्ड या अन्य कोई आईडी प्रूफ के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर के टीकाकरण कराएं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन घोषित किया है। इसके तहत शनिवार और रविवार को लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बावजूद अपर मुख्य सचीव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद के निर्धारित केंद्रों पर शनिवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, कानपुर मंडल, डाॅ जीके मिश्रा ने भी  मंडल के समस्त जिलों को निर्देश दिये हैं। शनिवार को 45 साल से ऊपर वाले सभी पात्र व्यक्ति आधार कार्ड लेकर निकटतम टीकाकरण केंद्र में पहुंचकर के अधिक से अधिक संख्या में टीके लगवा करके कोविड-19 से अपने को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा कि लाकडाउन होने के बावजूद आधार कार्ड लेकर के लोग निकले, इस दौरान कोई दिक्कत होने पर अपना आईडी प्रूफ दिखाते हुए बताएं कि वह अमुक टीकाकरण केंद्र, टीका लगवाने के लिए जा रहे हैं। ऐसे में संबंधित जिम्मेदार उन्हें टीकाकरण केंद्र जाने से नहीं रोकेंगे। उन्होंने बताया कि 45 साल से ऊपर सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है।
कोविड-19 की दूसरी लहर बहुत ही खतरनाक है। इसकी वजह से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। ऐसे हालात में पात्र लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण बहुत ही आवश्यक हो गया है।
यहाँ होगा टीकाकरण
50 व 100 शैय्या जिला संयुक्त अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस केंद्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। लक्षण हैं तो जांच कराएं
सीएमओ ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार, सर्दी या सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो कोरोना की जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग अवश्य करें। बाहर रहते वक्त सामाजिक दूरी बनाए रखें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने