औरैया:कोरोना वायरस ने अब यूपी सरकार में भी दस्तक दे दी है जिसके चलते एक विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री की मौत हो गई है। आपको बता दें कि औरैया सदर से बीजेपी विधायक रमेश दिवाकर की कोरोना से मौत हो गई है वो कोरोना पीड़ित थे और मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती थे। उनके अलावा यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन की भी मौत हो गई।औरैया के तिलक नगर इलाके में रहने वाले रमेश दिवाकर चौधरी विशंभर सिंह भारती विद्यालय में टीचर थे। शिक्षक रहने के दौरान वह 2000 में आरएसएस से जुड़े और बाद में बीजेपी जॉइन करके 2004 में सक्रिय राजनीति से जुड़ गए। बीजेपी ने उन्हें औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया।2009 और 2014 में रमेश ने इटावा लोकसभा क्षेत्र से टिकट मांगा लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें औरैया सदर से बीजेपी प्रत्याशी बनाया और उन्हें जीत भी मिली। तब से वह सदर सीट से बीजेपी का प्रतिनिधत्व कर रहे थे।
उत्तर प्रदेश न्यूज21
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know