Top News

ट्रांसफार्मर की शार्ट सर्किट से बीस बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
 कानपुर देहात:कस्बा रसूलाबाद के लोहिया नगर में रखा विद्युत विभाग का ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हो जाने से पकी हुई गेहूं की फसल पा से ही में लगे खेतों में आग लग जाने से 20 बीघा के करीब गेहूं जलकर देखते ही देखते तेज हवाओं के झोंकों में पल भर में जलकर खाक हो गई किसान के खून पसीना की तैयार की गई फसल को जलता देख ग्रामीणों में भय का माहौल देखा गया वही 3 दिन से लगातार चल रही तेज हवाओं के चलते अन्य खड़ी फसलों में खतरा मंडराने  लगा  लेकिन ग्रामीणों ने बिना देर किए आग बुझाने का भरसक प्रयास किया जब तक आग बुझाई जाती तब तक 20 बीघा गेहूं जलकर खाक हो गया दमकल कर्मी को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब तक आग बुझाने का प्रयास करते तब तक आग पर ग्रामीणों के द्वारा काबू पा लिया गया इस प्रकार से हुई घटना को लेकर के कहीं न कहीं  विद्युत विभाग के अधिकारियों पर आरोप लग रहा है कि विद्युत तारों को ठीक से नहीं बांधा जाता जिसमें आवारा मवेशियों से बचने के लिए किसानों ने चारों तरफ खेतों में कटीले तार बांधे हुए जिसके चलते इस प्रकार की हुई घटना में काफी कड़ी मशक्कत ग्रामीणों को उठानी पड़ी वही मंजू वर्मा को सूचना मिलते ही मौके पर तत्काल लेखपाल को मौके पर रवाना करते हुए भारी भरकम नुकसान की जांच के निर्देश दिए और बताया कि किसानों की फसल की क्षति हुई जिसको लेकर के जांच कार्रवाई कर मुआवजे के लिए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है नुकसान हुए किसानों में बाबू हसन चंदन मोहम्मद असलम भूरा कमालुद्दीन असलम शिवकुमार विजय आदि लगभग 8 लोगों के गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना लोहिया नगर वा रहीम नगर के किसानों  के खेतों की।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने