Top News

औरैया जिलाधिकारी ने चार अपराधियो को किया जिला बदर

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया:पंचायत चुनाव में किसी भी संभावित गड़बड़ी को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। गुरुवार को भी जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। उनके द्वारा अपराधियों को जिला बदर किया गया जिला मजिस्ट्रेट के कारण अन्य अपराधियों में डर का माहौल बन गया है। जिला मजिस्ट्रेट सुनील कुमार वर्मा द्वारा की जा रही कार्रवाई से जिले में लोक व्यवस्था, शांति, सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था कायम हुई है।
जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए राहुल निवासी हरचंदापुर थाना एरवाकटरा, अम्बरीश सिंह उर्फ राजू सिंह निवासी महू थाना बेला, सुमित सिंह उर्फ पिंटू सिंह निवासी महू थाना बेला, विनय कुमार उर्फ कल्लू निवासी धनवाली थाना बिधूना को 6 माह के लिए जिला औरैया एवं उसकी सीमाओं निष्कासित करने के आदेश दिये।

वही दूसरी ओर

गुरुवार को जनपदीय पुलिस द्वारा विभिन्न थानों से 7 अभियुक्तों को धारा 151 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया गया जिसमे थाना बेला से विपिन कुमार पुत्र करन सिंह निवासी जौहर , अजय पुत्र राजवीर सिंह निवासी लच्छीराम व थाना बिधूना से सहमत अली पुत्र सुलेमान निवासी पुराना बिधूना , कृष्णकांत पुत्र राजेश कुमार निवासी भिखरा , लालमन पुत्र रघुवीर सिंह , सत्यवीर पुत्र रघुवीर सिह निवासीगण चिरकुआ थाना बिधूना जनपद औरैया व कोतवाली औरैया से आकाश राजपूत पुत्र संतोष राजपूत निवासी भीखमपुर दयालपुर थाना कोतवाली औरैया से चालान हुये।


Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم