जनपद कानपुर देहात
तहसील रसूलाबाद
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कानपुर देहात:कोतवाली रसूलाबाद के रतन पुर की रहने वाली महिला के साथ घायलों ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र पुलिस ने लिखा मुकदमा।रतन पुर गाँव की रहने वालीऊषा देवी ने बताया कि पति चन्द्रभान सिंह के साथ गांव के ही अज्जु तिवारी पुत्र रामबाबू तिवारी प्रभाकांत पुत्र अजय कुमार निवर्तमान प्रधान ओमसिंह के घर से सभी लोग अपने घर जा रहे थे और जैसे ही कपिल की दूकान (गुमटी)के पास पहुंचे वैसे ही गाँव के ही अवध नरेश सिंह उर्फ पप्पू सिंह व ब्रजनरेश सिंह पुत्र तिलक सिंह सूरज सिंह चन्दन सिंह पुत्र अवध नरेश सिंह ने पति चन्द्रभान सिंह पर लाठी डंडोके साथ हॉकी कुल्हाड़ी आदि से हमला बोल दिया जो वहीं पर गिर पड़े इनको बचाने पत्नी ऊषा देवी आईं तो उनको भी मारा पीटा इन लोगों को पिटता देख अज्जु तिवारी पुत्र रामबाबू प्रभाकांत पुत्र अजय कुमार बचाने दौड़े तो उनको भी मारा पीटा
ग्रामीणों की माने तो जब जब चुनाव आते है तब तब इसी प्रकार की घटनाएं होतीं है जिसमे खून खराबा कर अपने अपने पक्ष में वोटरों को लाने के लिए और पार्टी की गुटबाजी बनाने के लिए ऐसे ही एक दूसरे पर हमलावर हो जाते जिसमे जनता की समपैथी पाने के लिए ये सारे खेल खेले जाते और भोली भाली जनता इन राजनीति के धुरंधरों के चुंगल में फस जाती जब कि इसी कोतवाली में दोनों लोगों ओमसिंह व अवधनरेश सिंह के खिलाफ मुकदमे भी लिखे गए हैं इसके बाद भी इन लोगों का खेल बन्द नहीं होता वहीं इंस्पेक्टर शशि भूषण मिश्रा ने बताया कि समाज मे अराजकता की कोई जगह नहीं है और जिन लोगों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया उनको कतई किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know