उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■संबंधित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए
औरैया:जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम द्वारा आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों व नामांकन प्रक्रिया को लेकर आज कार्यालय खंड विकास अधिकारी बिधूना का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम द्वारा इस दौरान नामांकन के मद्देनजर वहां सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा आने जाने वाले मार्ग व वाहनों को नामांकन स्थल से उचित दूरी पर पार्क कराने व शांति व्यवस्था के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु संबंधित को आदेशित किया गया तथा अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत पशुआ तहसील बिधूना बूथस्थल व ग्राम पंचायत जागूपुर मंझपुरवा का निरीक्षण किया तथा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा लोगों से वार्ता कर कोविड-19 के मद्देनजर नजर रखते हुए सभी सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए शांतिपूर्वक मतदान करने हेतु सभी से अपील की गई इस दौरान उपजिलाधिकारी बिधूना राशिद अली, क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी बिधूना शशांक सिंह राजपूत व खंड विकास अधिकारी और समस्त संबंधित कर्मचारीगण मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know