Top News

कोरोना संक्रमण फिर तेजी से बढ़ रहा,लोगो को नही है परवाह

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है लेकिन लोग बेफिक्र होकर बाजारों में घूम रहे हैं। मास्क लगाना भूल गए हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। बढ़ते मामलों को देखकर स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बरतने की अपील की है।
जिले में एक सप्ताह से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की हिदायत के बाद भी लोग सतर्क नहीं हैं। शहर के छोटे हिस्से से लेकर प्रमुख बाजार तक लोग समूह में घूमते नजर आ रहे हैं। किसी भी जगह पर न तो शारीरिक दूरी का पालन हो रहा है, और न ही लोग मास्क लगा रहे हैं।
जनसंपर्क में भी अनदेखी
शहर में नुमाइश भी लगी हुई है।
चुनाव का माहौल भी तेज हो रहा है। वोट मांगने और जनसंपर्क करने वाले भी खूब एक दूसरे से मिल रहे हैं। इन सभी जगहों पर कोविड नियमों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। जबकि पुलिस और प्रशासन सख्ती बरतने के निर्देश दे रहा है।
नहीं हुई सख्ती तो बिगड़ेंगे हालात
स्वास्थ्य विभाग कई बार गाइड लाइन जारी कर हिदायत दे रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। ऐसे में सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में हालात और बिगड़ेंगे। इसलिए बचाव करने के साथ टीकाकरण कराना बहुत जरूरी है। - डॉ. अर्चना श्रीवास्तव सीएमओ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم