■आग लगने से किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हुआ
उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र के अंर्तगत अज्ञात कारण से लगी आग से दो ग्रामों के तीन किसानों की गेहूं की फसल राख के ढेर में तब्दील हो गई।
पहली घटना बिधूना तहसील के ग्राम लाखी में घटी जहां रामचंद्र पुत्र छोटेलाल के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे रामचंद्र की गेहूं की फसल राख हो गई, रामचंद्र ने बताया कि उन्होंने कर्ज लेकर गेहूं हुए थे और खाद पानी का इंतजाम किया था, अज्ञात कारण से लगी आग से उनके नुकसान के चलते रोजी रोटी की कठिनाई हो गई है, सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सुनील व सहयोगी अंकित यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और सरकार से नियमानुसार सहायता दिलाने का आश्वासन दिया, इसी तरह दूसरी घटना ग्राम हरदू में घटी जहां किसान जयप्रकाश व संतोष कुमार के ग्राम नुनारी के पास स्थित खेतों में दोपहर को अज्ञात कारण से आग लग गई जिससे करीब 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, खेतों से उठता धुआं देखकर ग्राम नुनारी हरदू, सुजानपुरवा व नौसारा आदि के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, तब तक किसानों की गेहूं की फसल राख हो चुकी थी, ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग अन्य खेतों तक पहुंचने में सफल नहीं हो सकी, आग की सूचना पाकर ग्राम हरदू के समाजसेवी इंद्र बहादुर यादव ने मौके पर जाकर खेत देखा और सरकार से पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know