उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। शुक्रवार को जिले में 27 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके साथ संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया है। इसके कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी काफी परेशान हैं।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को विकास भवन के लिपिक सहित शहर के मोहल्ला नरायनपुर में तीन, तिलक नगर में एक, गोविंद नगर में एक, ब्रह्मनगर में एक, सदर ब्लॉक के गांव कस्बा जाना में एक संक्रमित मिला है। भाग्यनगर ब्लॉक अंतर्गत आने वाले एनटीपीसी में सात, गेलगांव में तीन, गेल बिहार में एक, रामगढ़ रोड दिबियापुर में एक, विकास भवन ककोर में एक, बिधूना ब्लॉक क्षेत्र में कस्बा बिधूना में भरथना रोड पर एक, रुरुगंज में एक, भटौली में एक, ऐरवाकटरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव ऐरवाकटरा में एक, नगला भगत में एक, अछल्दा ब्लॉक क्षेत्र के गांव आशा का पुरवा में एक कोरोना संक्रमित मिला है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know