Top News

सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिका बनी नेशनल टॉपर


उत्तर प्रदेश न्यूज21घनश्याम सिंह संवाददाता
लखनऊ:सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन की कम्प्यूटर साइंस की शिक्षिका  शिल्पी अग्रवाल ने सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड में नेशनल टॉपर का खिताब अर्जित कर अपनी शिक्षणेतर प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है, साथ ही लखनऊ का नाम सारे देश में गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि हेतु शिक्षिका शिल्पी को 25,000 रूपये का नगद पुरस्कार एवं रिलायन्स फाउण्डेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसके अलावा, उन्हें बकिंघम यूनिवर्सिटी, इंग्लैण्ड द्वारा प्रशस्ति पत्र से नवाजा जायेगा, साथ ही यूनिवर्सिटी के दो सप्ताह के मेन्टरशिप प्रोग्राम में शामिल होंगी। इस उपलब्धि हेतु शिक्षिका शिल्पी की प्रोफाइल को ख्यातिप्राप्त शैक्षिक पत्रिका ‘एजूकेशन वल्र्ड’ में प्रकाशित किया जायेगा एवं पुरस्कार स्वरूप टेक महिन्द्रा प्रीमियम टेक ट्रेनिंग भी उन्हें मिलेगी।सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि सेंटा टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड अपने आप में देश भर के शिक्षकों के लिए शिक्षण उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसे पूरे देश में सराहा जाता है। यह ओलम्पियाड सेन्टर फाॅर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें देश भर के  लगभग 10,000 से अधिक विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। श्री शर्मा ने बताया कि सेन्टर फाॅर टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव एवं उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड द्वारा शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर एवं उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم