Top News

औरैया में शराब बनाने की फैक्ट्री का किया उपकरण भी बरामद किये

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

★यूपी के औरैया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने अवैध रूप से शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. शराब बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में स्वाट टीम और थाना दिबियापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. फैक्ट्री से भारी मात्रा में शराब बनाने बाली स्प्रिट, खाली बोतलें और फर्जी क्यूआर कोड बरामद किए गए हैं. अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री किराए के मकान में चल रही थी.
जारी है कार्रवाई
औरैया जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.इसी क्रम में एसओजी और थाना दिबियापुर पुलिस ने एक अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है. फैक्ट्री से शराब बनाने के केमिकल और अन्य उपकरण भी मिले. एक घर को किराए पर लेकर अवैध शराब की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी.
सरगना गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि रमेश चंद नाम का शख्स सरगना है, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. जहां-जहां अवैध शराब की सप्लाई की जा रही थी और जिस माध्यम से की जा रही थी उसे देखते हुए भी पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी है.

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने