Top News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम सुनील कुमार ने आधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण शिकायत समाधान के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:सम्पूर्ण समाधान दिवस  पर बिधूना  में  जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने आधीनस्थों को गुणवत्तापूर्ण शिकायत समाधान के निर्देश दिए।। 
 पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे। जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं, संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करें।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  ने सभी विवादों राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराए जाने के निर्देश दिए व  सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी,  आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक  ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े अधिकारी सुनिश्चित करें।   साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी  राशिद अली , क्षेत्राधिकारी  मुकेश प्रताप सिंह बिधूना, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा, परियोजना अधिकारी  पंचायत राज अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने