औरैया(यूपी न्यूज 21)दिबियापुर क्षेत्र के रामगढ़ बिधूना रोड पर स्थित पुर्वा छनछन गमा देवी मोड़ पर हादसों का सिलसिला जारी है यहां आए दिनकि सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं।इसी क्रम में विगत शाम को भी रामगढ़ से बिधूना की ओर जा रहा टेम्पो जैसे ही पुर्वा छनछन गमा देवी मोड़ के पास पहुचा वह सीधा तेज रफ़्तार के कारण खड्ड में जा गिरा जिससे उसमे महेश चन्द्र पुत्र मुंशी लाल निवासी नौगोवा थाना बिधूना व राजन पुत्र करन सिंह निवासी महनाहा थाना अछल्दा गम्भीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे एस आई हरिहर सिंह ने घायलों को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया।जहाँ उनका उपचार चल रहा है।
ज्ञातव्य हो कि गमा देवी मोड़ पर पन्द्रह दिन के अंदर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं जिसमे एक व्यक्ति पुर्वा छनछन निवासी सत्यप्रकाश दोहरे की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है। फिर भी प्रशासन गहरी नींद से सो रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग व शासन प्रशासन की ओर से स्पीड ब्रेकर बनाएं गए और न ही मोड़ पर रेडियम लाइटों को लगवाया गया जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।जिसके कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर व रेडियम लाइटों को लगवाया जाय जिससे अब किसी प्रकार की घटना न घटे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know