Top News

ट्रैक्टर का पहिया अचानक निकल जाने से रेलवे फाटक पर तीन किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

कंचौसी,औरैया:रेलवे क्रॉसिग पर शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर में लगी आटा चक्की मशीन का पहिया अचानक निकल गया गनीमत यह रही कि किसी वाहन सवार से पहिया नही टकराया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। इसी बीच रेलवे फाटक ट्रैक्टर फंसने से तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वहीं डाउन लाइन पर ट्रेन आने के चलते फिर से फाटक बंद कर दिया गया। करीब तीन घंटा तक जाम लगा रहा। रेलवे फाटक पर जाम लगने की वजह से कई एक्सप्रेस ट्रेनें आउटर पर खड़ी रही। इसके अलावा करीब 20 मिनट तक एंबुलेंस फंसी रही।बुधवार सुबह करीब दस बजे ट्रेन गुजारने के बाद फाटक बंद किया गया। एक एक्सप्रेस ट्रेन निकलने पर फाटक पर जाम लगना शुरू हो गया। फाटक खुलने पर जल्दबाजी के चलते ट्रैक्टर में जुड़ी आटा चक्की मशीन का पहिया निकलने से ट्रैक्टर रोड के बीच मे फंस गया। गेटमैन ने किसी तरह ट्रैक से वाहन हटाकर फिर से फाटक बंद कर दिया। इस पर जाम में फंसे वाहन नहीं निकल सके। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही, फाटक बंद होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। रेलवे के कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को किसी तरह कड़ी मशक्कत कर साइड में लगवा दिया। तकरीवन आधा घंटे बाद फाटक खुलने पर जाम खुल सका। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि व्यस्त रूट होने के चलते ट्रेनों का आवागमन बना रहता है। ट्रैक्टर फसने से लंबा जाम लगा रहा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم