Top News

राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहडा में त्रि-दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:- राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहड़ा के भारतीय स्काउट दल एवं दुर्गा गाइड कंपनी के स्काउट गाइडो ने शिविर में प्रतिभाग किया तथा प्रशिक्षण का कार्यक्रम निम्न प्रकार रहा|दिनांक 15 मार्च 2021  प्रातः 9:45 मिनट प्रवेश परीक्षा का प्रशिक्षण, स्काउट /गाइड प्रार्थना, झंडा गान, स्काउट शब्द की व्याख्या,आंदोलन ,प्रतिज्ञा ,नियम, स्काउट गाइड के समर्पित व्यक्ति ,सिद्धांत, बाया हाथ मिलाना, प्रतिदिन भलाई का एक कार्य करना ,डायरी भरना ,वर्दी, विभिन्न झंडे बनावट व सम्मान ट्रुप मीटिंग आदि कार्यक्रम कराए गए|इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कालेज के स्काउटर /काउंसलर नागरिक शास्त्र प्रवक्ता एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने प्रशिक्षण में प्रवेश परीक्षा की जानकारी दी इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य राम कुमार सिसोदिया ,आकाश सेंगर खुशबू गर्ग नीरू शर्मा एवं रुचि उपस्थित रहे|

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने