Top News

श्रीमद्भागवत कथा में महाभारत का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रोता

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के विकासखंड सहार के ग्राम पुर्वा बले में आयोजित श्रीमद्भागवत  कथा के दूसरे दिन की कथा में 
महाभारत का प्रसंग सुन श्रोता भावविभोर हो गए।।
श्रीमद्भागवत कथा वाचक सीटू माधव ने बड़े मार्मिक ढंग से  उत्तराकुंती द्रोपती भीष्मक चरित्र एव महाभारत में कौरव पाण्डव की कथा का सुंदर वर्णन किया,इस मौके पर संगीतमय कथा का रसास्वादन कर श्रोता इतने भावविभोर हो गए कि वे नृत्य करने लगे,इस मौके पर कथावाचक सीटू माधव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का जो श्रोता हृदय से श्रवण व अनुकरण करते है उसका कल्याण होता है,इस मौके पर परीक्षित  राम लखन सिंह  यादव (से•नि•प्रधानाध्यापक), रामदेवी यादव,रविन्द्र राजपूत समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य व प्रधानाचार्या नीलम राजपूत, पूनम यादव प्रवन्धक आर आर डी इंटर कालेज सहार, पुष्पेंद्र यादव शिक्षक,प्रियंका यादव शिक्षिका आदि उपस्थित थे,
श्रीमद्भागवत कथा में पुर्वा बले कुंअरपुर,रामनगर,जमालपुर,शहबाजपुर,नरायनपुर,मेर,सिरसानी,बराऊ, तरापुरवा, भूलाहार, आदि गांवों से आये सभी भक्त जनों का भागवत पंडाल में आयोजक नृपेन्द्र यादव ने सभी का अभिवादन कर आभार प्रकट किया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم