Top News

शुक्रवार को याकूबपुर में लगेगा विद्युत शिकायत निवारण शिविर

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह

●एकमुश्त समाधान योजना के तहत विद्युत बिल जमा करने पर मिलेगी छूट-एन के गौतम जेई विद्युत उपकेंद्र सुजानपुरवा●
औरैया:शुक्रवार को जनपद के याकूबपुर कस्बे में  विद्युत शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा,जिसमें उपभोक्ताओं की समस्याएं निस्तारित की जाएंगी व विद्युत बिल भी जमा किये जायेंगे। विद्युत उपकेंद्र सुजानपुरवा के जेई एन के गौतम ने बताया कि शिविर में विद्युत विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के हित में चलाई जा रही "एकमुश्त समाधान योजना" के तहत विद्युत बिल जमा करने पर छूट मिलेगी व विद्युत से सम्बंधित शिकायतों का निस्तारण भी किया जाएगा,उन्होंने बताया कि एकमुश्त समाधान योजना के अंतर्गत घरेलु व निजी नलकूप के संयोजनों पर 31 जनवरी 2021 तक के विद्युत बिलों पर लगे सरचार्ज पर 100% की छूट के अंतर्गत दिनांक 05 मार्च दिन शुक्रवार को कस्बा याकूबपुर में मुजिबुल जन सेवा केंद्र पर लगने वाले शिविर में कोविड गाइड लाइन के अनुसार सोशल डिस्टेन्स  का पालन करते हुए अपने बिल संबधित समस्याओं का निराकरण करवाकर बिल जमा करें व संयोजन विच्छेदन की कार्यवाही से बचें तथा राष्ट्र हित में बिजली बचाएं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم