■वाहन चालकों में मचा हड़कंप■
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद के थाना बेला के अतंर्गत
याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज ने ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर करीब एक सैकड़ा वाहनों की चेकिंग की।पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम के निर्देश पर चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज ने मयफोर्स याकूबपुर कस्बे में ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान चलाकर करीब एक सैकड़ा वाहनों की चेकिंग की व करीब दो दर्जन वाहनों का ई चालान किया,इस मौके पर याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज द्वारा चौकी स्टाफ द्वारा की गई सघन चेकिंग से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया,इस दौरान बिना कागजात व बिना हेलमेट वाहन चालक गलियों कूचों में दुबकते नजर आए।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know