उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम चमरौआ निवासी अमर सिंह पुत्र कालीचरन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उसका पुत्र मुकेश कुमार गांँव में ही था , उसी समय गांँव का ही विक्रम सिंह पुत्र धनीराम कठेरिया आ गया , और उसके पुत्र के साथ गाली- गलौज करने लगा। जब उसके पुत्र ने गालियां देने का विरोध किया। उसी समय विपक्षी ने उसके पुत्र पर जानलेवा हमला करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा धारदार हथियार से प्रहार करते हुए घायल कर बेहोश कर दिया। थाना पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मामले की एफआईआर दर्ज की है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know