Top News

मोबाइल से महिलाओं को तंग करने वाले अधेड़ को पुलिस ने दबोचकर जेल भेजा

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

■पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने जाल बिछाकर की कार्यवाही◆

औरैया:जनपद औरैया के अंतर्गत थाना बेला पुलिस द्वारा महिला सशक्तीकरण के तहत महिलाओं व लडकियों को सुरक्षा प्रदान करने के द्रष्टिगत रखते हुए मोबाइल से महिलाओं को तंग करने वाले अधेड़ को  दबोचकर जेल भेजा गया।अभियुक्त द्वारा लंबे समय से अपने मोबाइल नं0 से महिलाओं व लडकियों को फोन करके अश्लील हरकत कर प्रताडित किया जा रहा था।।
पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम ने बताया कि प्रदेश में चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान के तहत पीडिताओं द्वारा वीमेन पावर लाइन 1090 की शिकायत की जांचोपरान्त  अपर पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में  क्षेत्राधिकारी बिधूना  मुकेश प्रताप सिंह द्वारा थाना  बेला पुलिस को उपरोक्त शिकायत की जांच कराकर कार्यवाही करने के निर्देश पर एसएचओ0 बेला द्वारा मय उ0नि0 सतीष चन्द्र से जांच कराई गई । जांच में फोन करने वाले व्यक्ति के मोबाइल नम्बरों व मोबाइल धारक का पता लगाया गया । जिसके द्वारा लंबे समय से महिलाओं व लडकियों को अश्लील फोन करके परेशान व धमकियां दी जा रही थीं,जांच में मोबाइल धारक 7037647199 व 7617786849 के धारक राजेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी जीवा सिरसानी थाना बेला को वीमेन पावर लाइन 1090  लखनऊ के निरीक्षक अजयपाल की मदद से अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा मौके पर महिलाओं व लडकियों को फोन करने वाले फोन नं0 ,सिम व मोबाइल बरामद किये गये,जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मुअ0सं0 73/21 धारा 354डी2/294/504/507 भादवि थाना हाजा पर पंजीकृत किया गया । कल दिनांक 13/03/2021 व समय 20.01 घटनास्थल भोले बाबा मन्दिर सिरयानी की गिरफ्तारी सिलसिलेवार की गई है,इस संबंध में थाना बेला में राजेश कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम जीवा सिरसानी के विरुद्ध मु0अ0सं0 73/21 धारा 354डी2/294/504/507 भादवि दर्ज किया गया है,अभियुक्त से दो मोबाइल फोन ,दो सिम नं0 7037647199,7617788849 बरामद किए गए हैं।उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पप्पू सिंह प्रभारी निरीक्षक,  उ0नि0 नीरज त्रिपाठी चौकी प्रभारी सुजानपुर्वा, का0 1097 मोहित, निरीक्षक वीमेन पावर लाइन 1090, हे0का0 सुरेन्द्र कुमार यादव - वीमेन पावर लाइन 1090, का0 सत्यवीर सचान -वीमेन पावर लाइन 1090 लखनऊ आदि शामिल थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने