Top News

8 मार्च से लगने वाली प्रदर्शनी में वाहन पार्किंग ठेका की नीलामी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया:जनपद में 8 मार्च से लगने वाली प्रदर्शनी हेतु वाहन पार्किंग का ठेका उठाये जाने का निर्णय लिया गया है। बोलीदाता को दस हजार रूपये नगद अथवा डिमांड ड्राफ्ट औरैया डिस्ट्रिक्ट एग्जिबिशन एंड फेयर ट्रस्ट औरैया के नाम बनवाकर बोली लगाने से पूर्व जमा करना होगा और अनुमन्य हस्ताक्षर करने के पश्चात बोलीदाता यदि मना करता है तो उसकी जो धनराशि जब्त कर ली जाएगी। बोली दाता को बोली की धनराशि का 50% जमा करना होगा बाकी शेष 50% धनराशि नीलामी स्वीकृति के उपरांत जमा करना होगा। कोई भी इच्छुक व्यक्ति 5 मार्च को दोपहर 3 बजे कलक्ट्रेट मुख्यालय के सभाकक्ष में आयोजित खुली बोली में भाग ले सकता है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم