Top News

रिंकू शर्मा की हत्या से सामाजिक संगठनों में जनाक्रोश सभी संगठनो ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

रिंकू शर्मा की हत्या से सामाजिक संगठनों में जनाक्रोश सभी संगठनो ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश न्यूज़21

युवा महासभा रजि, राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, गौ सेवा मंडल, करणी सेना, भारतीय जनता पार्टी, बजरंग सेना के कार्यकर्ता ने विगत दिनों दिल्ली के मंगोलपुरी में मुख्य आरोपी ताजुउददीन, मेहताब,इस्लाम, जाहिद, दानिश ने  अपने दो दर्जन साथियों के साथ रिंकू शर्मा के घर पर रात्रि में हमला किया । जिससे समाजिक कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या कर दी व परिवार के अन्य सदस्य घायल है । रिंकू शर्मा का मात्र इतना दोष की श्री राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि व श्री राम में उनकी आस्था थी ।भगवान श्री राम की भूमि पर क्या भगवान का नाम लेने से राम भक्तों की हत्या कर दी जाएगी। इस जघन्य व निर्मम हत्याकांड से भारत के जनमानस व हिंदूवादी सामाजिक संगठनों में काफी आक्रोश है। आज सभी सामाजिक संगठनों ने विरोध में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी रमेश चंद को सौंपा। 
ज्ञापन में रिंकू शर्मा के हत्यारो को फांसी एवं अन्य हमलावरो पर रासुका, रिंकू शर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं परिजनों को 1 करोड़ का आर्थिक सहायता प्रदान की जाए ओर सरकारी तंत्र व सरकारे यह सुनिश्चित करे कि भविष्य में किसी भी हिंदूवादी व सामाजिक कार्यकर्ताओ के साथ इस प्रकार की घटना न हो। अगर इन पर कठोर कार्यवाही नही होती है तो समस्त हिंदूवादी संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी इसकी जिमेदारी राज्य व केंद्र सरकार की होगी।
ज्ञापन पर हस्ताक्षर मंडल अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहनी जितेंद सिंह परमार ,अध्यक्ष युवा महासभा इंद्रेश तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मंडल सुनील पटैरिया,डॉ शरद तिवारी अध्यक्ष करणी सेना बंटू सनातनी, डोली राजा, वैभव गुप्ता , भूपेंद्र तिवारी, अमन सिरोठिया, दीपक पस्तोर, दिनेश पांडे गोल्दी, अंकुर दुबे, आयुष शर्मा, अंकित दुबे ,नगर मंत्री भाजपा संतोष नायक, नितिन पंथ, शिवांगी नायक, रानू बुंदेलखंडी, व्रन्दावन,दीपक त्रिपाठी, दीपक गोस्वामी, आयुष शर्मा धौरा, जागेश दीक्षित आदि।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم