शनिवार को कस्बे के डांक बगला में भाजपा सांसद ने जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत क्षेत्र से आये लोगो की समस्याओं को सुना। अधिकांश शिकायतें आवास, कब्जा को लेकर आयी जिस पर उन्होंने मौजूद उपजिलाधिकारी राशिद अली खान से निष्पक्ष जांचकर कार्यवाही के लिये कहा। क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को सुनने के बाद क्षेत्रीय सांसद ने पार्टीजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला पंचायत एवं ब्लाक प्रमुख के प्रत्याशी को पार्टी तय करेगी। कहा पार्टी जिस प्रत्याशी को घोषित करेगी उसी का सभी को समर्थन करते हुए जितना है।उन्होंने कहा त्रिस्तरीय चुनाव भाजपा के लिये महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि आरक्षण की नियमावली के आधार पर होगा यदि कोई अधिकारी उसमें छेड़छाड़ करता है तो ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, पूर्व विधायक शिवप्रसाद यादव, गोविन्द सिंह भदौरिया, अनिल शुक्ला, अमित मिश्रा, ऋषि पाण्डेय, अभिषेक सिंह जोनी, लाल सिंह सेंगर, कुनाल तिवारी, आशीष वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
विधूना:कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुब्रत पाठक ने जनसुनवाई के तहत कस्बे के डांक बगला परिसर में क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुनी। सांसद ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जहाँ पार्टीजनों को जुटने का आवाहन किया वही आरक्षण को लेकर कहा कि यदि कही कोई नियम विरुद्ध छेड़छाड़ की गई तो ऐसे अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know