*पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद कर दी श्रद्धांजलि*
*जिला संवाददाता सौरभ त्यागी की रिपोर्ट*
गरीब विकास संस्था द्वारा आज दिनांक 14 फरवरी 2021 दिन रविवार को शाम 7 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल के समीप शहीद दिवस पर दो वर्ष पूर्व पुलवामा आतंकी हमले की दूसरी बरसी पर शहीद सपूतों की स्मृति में उनको नमन करते हुए श्रद्धा सुमन व पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी उसके उपरांत संस्था के सदस्यों द्वारा भारत माता की जय व वंदे मातरम का उद्घोष किया गया, संस्था के सदस्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि विगत 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षा कर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के लगभग 40 वीर जवान शहीद हो गए थे, इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था, यह हमला जम्मू और कश्मीर के पुलवामा जिले की आवंतीपोरा के निकट लेथपोरा क्षेत्र में हुआ था, हमले में शहीद सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
पत्रकार सौरभ त्यागी ,जितेन्द्र सिंह,अभिनाश भारती, प्रवीण कुमार, इंद्रजीत सिंह, मुलायम सिंह, रमाकांत सहित आदि सदस्य मौजूद रहे। *"शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले, वतन पर मरने वालों का बाकी यही निशां होगा।"*

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know